Skip to main content

आपका पसंदीदा रंग बतायेगा आपकी मन की बात

ज्योतिष के अनुसार रंगों का मानव जीवन पर अत्यधिक प्रभाव होता है। मूल रूप से इंद्रधनुष के सात रंगों को ही रंगों का जनक माना जाता है, ये सात रंग लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला तथा बैंगनी हैं। मानवी गुणधर्म के आभासी बोध के अनुसार लाल, नीला हरा रंग होता है। रंगों के प्रति भिन्न-भिन्न व्यक्तियों की भिन्न-भिन्न रुचियां उनके व्यक्तित्व को उजागर करती हैं।

श्याम रंग पसंद करने वाला अविश्वासी होता है।

नीला रंग पसंद करने वाला शांत, भावुक और विश्वासी होता है।

सफेद रंग पसंद करने वाला ज्ञानी, रूपवान और सादा होता है।

बसंती रंग पसंद करने वाला सात्विक, विचारक और प्रशंसनीय होता है।

हरा रंग पसंद करने वाला प्रसन्नचित, नम्र और स्वाभाविक होता है।

पीला रंग पसंद करने वाला दयालु, वीर और साधु होता है।


लाल रंग पसंद करने वाला स्वभाव से रूखा, क्रोधी और दुस्साहसी होता है।