Skip to main content

गोवर्धन पूजा मंत्र

गिरिराज गोवर्धन की  पूजा करते समय इस मंत्र का जप करना चाहिए। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन यानि दिवाली के ठीक अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दौरान गोवर्धन पूजा में गोधन अर्थात गायों की पूजा का अधिक महत्व होता है।

गोवर्धन पूजा मंत्र

गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक।
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव।।