घर में कोई नया वाहन लाते समय उसकी पूजा करना अत्यावक्षक हे।
वाहन पूजा कैसे करे ?
पूजन सामग्री
- कपूर,
- नारियल,
- फूलमाला,
- कलश,
- गुड़ या मिठाई,
- कलावा,
- सिंदूर,
- घी
वाहन पूजा मंत्र
ॐ नमो मारुती रूद्र भगवते नमो नमः
घर के उत्तर पूर्वोत्तर या पूर्व दिशा में वाहन पार्क करें।
पहले आम के पत्ते से तीन बार जल छिड़कें।
फिर वाहन पर सिंदूर और घी के तेल के मिश्रण से स्वस्तिक का निशान बनाकर इसे वाहन पर लगाएं।
यह निशान बनाने के बाद इसे फूलमाला पहनाएं और इस पर तीन बार कलावा लपेट दें।
मंत्र का जप ११ बार करें।
बाद में घर के बाहर वाहन की कपूर से आरती करें।
फिर कलश में रखे जल को दाएं-बाएं डाल दें।
आखिर में अपने वाहन पर मिठाई रख दें और पूजा संपन्न करने के बाद मिठाई गाय को खिला दें।